पाकिस्तान ने कश्मीरियों के प्रति पूर्ण समर्थन दोहराया

इस्लामाबाद, 16 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने सोमवार को कहा कि उनका देश कश्मीर मसले का समाधान वहां की कश्मीरियों की आकांक्षाओं के अनुरूप किए जाने के पक्ष में है और वह उन्हें नैतिक, कूटनीतिक और राजनीतिक समर्थन देना जारी रखेगा।

जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ ) के प्रमुख यासीन मलिक से यहां अपने कार्यालय में भेंट के दौरान गिलानी ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर मसले का तत्काल, शांतिपूर्ण तथा वहां की जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप समाधान खोजे जाने के हक में है।

बैठक के बाद जारी बयान में गिलानी के हवाले से कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने मलिक से कहा कि कश्मीर मसले के समाधान के बिना दक्षिण एशिया में स्थायी शांति बहाल नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर मसले का बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण समाधान खोजे जाने के हक में है और उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत भी इस मामले में सकारात्मक रुख अपनाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+