अमेरिका के आयोवा प्रांत में बाढ़

प्रांत की राजधानी डेस मोइन्स में रविवार को पानी जमाव से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। नदी से पानी छोड़े जाने से सबसे अधिक केडर रैपिड्स शहर प्रभावित हुआ। पानी के जमाव के कारण शहर के कुछ इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।
समाचार चैनल 'सीएनएन' के अनुसार, आयोवा शहर में बाढ़ की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। अमेरिका आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक डेविड पॉउलसन ने बाढ़ का प्रकोप बढ़ने की आशंका जाहिर की है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, कई इलाकों में पेयजल का संकट है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से पेयजल की बर्बादी नहीं करने की सलाह दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications