उत्तरप्रदेश के चंदौली में 2400 डेटोनेटरों के साथ दो गिरफ्तार
चंदौली, 16 जून (आईएएनएस)। चंदौली में आज वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को 2400 डेटोनेटरों के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद डेटोनेटर 'आंध्रप्रदेश एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड', नलगोडा द्वारा निर्मित है। गत शुक्रवार को पुलिस ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर 3100 डेटोरेटर बरामद किए थे, जो इसी कंपनी द्वारा निर्मित थे।
चंदौली जिले के चिकया थाना-प्रभारी सुरेश कुमार ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस ने वाहन जांच अभियान चला रखा था। तभी मोटरसाइकिल पर जा रहे दो लोगों पर पुलिस को शक हुआ। रोकने पर उन्होंने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और उनके पास से 2400 डेटोनेटर बरामद किये।
थाना-प्रभारी ने बताया कि रविकांत कुमार और सिखई लाल नामक दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने माना कि ये उसी गिरोह के सदस्य हैं, जो गत शुक्रवार को मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर 3100 डेटोनेटर छोड़ के भाग गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।