प्रचंड को नेपाल का सर्वोच्च सम्मान
काठमांडू, 16 जून (आईएएनएस)। नेपाल में शांति के क्षेत्र में प्रदान किए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान 'डॉ. दिली रमण रेगमी राष्ट्रीय शांति पुरस्कार' के लिए माओवादियों के प्रमुख नेता पुष्प कमल दहल उर्फ प्रंचड को चुना गया है।
प्रंचड को पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपये नकद प्रदान किए जाएंगे। उनके साथ यह पुरस्कार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और नोबल पुरस्कार विजेता जिम्मी कार्टर को भी प्रदान किया जाएगा।
नेपाल का यह सर्वोच्च पुरस्कार महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला को भी प्रदान किया जा चुका है। 'डॉ.दिल्ली रमण रेगमी फाउंडेशन' द्वारा जारी प्रेस वक्तव्य में कहा गया है कि प्रचंड को यह सर्वोच्च पुरस्कार देश में लोकतांत्रिक संघीय गणराज्य और देश में शांति की स्थापना में योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।
गौरतलब है कि नेपाल में संविधान सभा के चुनाव के बाद प्रचंड एक प्रमुख राजनीतिक शक्ति बनकर सामने आए। इससे पूर्व देश में माओवादी भूमिगत तरीके से कार्य करते थे।
नेपाली मीडिया में इन दिनों प्रचंड को केवल पुष्प कमल दहल के नाम से पेश किया जा रहा है। माना जा रहा है कि मीडिया उन्हें मुख्य धारा की राजनीतिक पार्टी के प्रमुख के रूप में प्रस्तुत कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications