कॉफी के उत्पादन अनुमान में बढ़ोतरी

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। अक्टूबर से शुरू हुए फसल वर्ष के दौरान देश में कॉफी का उत्पादन 11.83 फीसदी बढ़कर 2 लाख 93 हजार टन पहुंच सकता है। हालांकि यह बोर्ड के पिछले उत्पादन अनुमान से कम है।

भारतीय कॉफी बोर्ड के अध्यक्ष कृष्णा राव के अनुसार विवेच्य अवधि के दौरान कॉफी के उत्पादन में 10 हजार से 15 हजार टन तक की वृद्धि का अनुमान रखा गया था लेकिन पुष्पोद्भवन सत्र के दौरान प्रतिकूल मौसम व बारिश की वजह से उत्पादन अनुमान में कमी की गई है।

राव के मुताबिक देश के प्रमुख कॉफी उत्पादक राज्य तमिलनाडु व कर्नाटक में मौजूदा मानसून सीजन के दौरान हुई सामान्य से अधिक बारिश की वजह से फसल को नुकसान पहुंचा है।

तमिलनाडु में भी कॉफी उत्पादन में 5 फीसदी गिरावट का अनुमान लगाया गया है। विवेच्य अवधि के दौरान वहां कुल 1,475 टन कॉफी का उत्पादन हो सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+