द. कोरिया करेगा व्यापार समझौता: बाक

यह जानकारी 'योनहेप' समाचार एजेंसी ने दी है। राष्ट्रपति बाक ने कहा, "कोरिया-अमेरिका एफटीए को दोनों देशों की संसदों से मंजूरी मिलने का इंतजार है। इसके अलावा कोरियाई सरकार यूरोपीय संघ और अन्य पांच देशों के साथ भी एफटीए को लेकर चल रही वार्ता को जल्द ही अंतिम रूप देगी।"
राष्ट्रपति ने ये बातें आठवीं 'एशिया यूरोप मीटिंग' (एएसईएम) की वित्त मंत्रियों की जेजु द्वीप में हुई बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने वैश्विक मानकों के मद्देनजर देश के आर्थिक कानूनों में व्यापक बदलाव किए जाने पर जोर दिया।
राष्ट्रपति ने कहा कि विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने और देश में व्यापारिक माहौल को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक कानूनों में व्यापक फेरबदल किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, "कोरिया गणराज्य एफटीए के जरिए बाजार उदारीकरण और अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने दिशा में आगे बढ़ रहा है।"
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जलवायु परिवर्तन और तेल की बढ़ती कीमतों जैसे वैश्विक मुद्दों पर कोरियाई राष्ट्रपति ने एएसईएम के सदस्य देशों को चर्चा करने और आपसी सहयोग मजबूत करने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र में आर्थिक और वित्तीय सहयोग बनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications