अबखाजिया में सैनिक अड्डे से रूस का इंकार
मास्को, 16 जून (आईएएनएस)। रूस ने उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें कहा गया है कि जार्जिया से अलग हो चुके अबखाजिया प्रांत में उसने नया सैनिक अड्डा बनाया है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा, "अबखाजिया में नए सैनिक अड्डे के निर्माण से संबंधित खबरें निराधार और उत्तेजना फैलाने वाली हैं।"
रविवार को मीडिया में खबरें आई थी कि अबखाजिया की निर्वासित सरकार ने कहा है कि अबखाजिया के ओकामचीर जिले के अगुबेडिया गांव के निकट रूस ने अपना नया सैनिक अड्डा बनाया है और वहां भारी तादाद में सैनिकों की तैनाती कर रखी है।
गौरतलब है कि 1990 के दशक में सोवियत संघ के विघटन के दौरान अबखाजिया जार्जिया से अलग हो गया था। उस दौरान दोनों पक्षों की लड़ाई में हजारों लोग मारे गए थे। इस खून-खराबे के बाद दोनों पक्षों ने वर्ष 1994 में मास्को में युद्धविराम के लिए संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
वर्ष 2006 में अबखाजिया और जार्जिया के बीच युद्धविराम से संबंधित संधि ट्रूट गई थी और तब से इस क्षेत्र में अशांति कायम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications