उत्तरप्रदेश में प्रसव के समय जच्चा-बच्चा की होगी फोटोग्राफी

लखनऊ, 16 जून (आईएएनएस)। प्रदेश के सरकारी व निजी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों की अदला-बदली की शिकायतें सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग इससे निपटने के लिए नया तरीका अपनाने की तैयारी कर रहा है।

उत्तरप्रदेश के स्वास्थ्य महानिदेशक आई. एस. श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया कि जल्द ही इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए एक ऐसी योजना बनाई जा रही है जिसके अंतर्गत प्रदेश के हर अस्पताल में प्रसव के समय जच्चा-बच्चा की फोटोग्राफी की जाएगी। इसे अस्पताल के रिकॉर्ड में रखा जाएगा।

इसके अलावा जन्म लेते समय बच्चे के पैर में एक टैग लगाया जाएगा जिसमें उसके माता-पिता का नाम नोट होगा। इसमें उसके जन्म का समय और कई जानकारियां भी दर्ज होंगी।

बीते एक साल में प्रदेश के कई अस्पतालों में बच्चों की अदला-बदली की शिकायतें सामने आई हैं। गत शनिवार को राजधानी के राममनोहर लोहिया अस्पताल में प्रसव कराने आई बाराबंकी की एक महिला फूलमती ने अस्पताल प्रशासन पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया था।

मामले की जांच के बाद आज स्वास्थ्य महानिदेशक आई. एस. श्रीवास्तव ने फूलमती के आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि उसने पहले अपना भ्रूण परीक्षण करवाया था। इसमें उसे बताया गया था कि वह लड़के को जन्म देगी। जब अस्पताल में उसने बच्ची को जन्म दिया, तो उसे भ्रम हो गया कि उसके बच्चे की अदला-बदली हो गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+