बिहार में नेपाली माओवादियों ने काटे युवक के हाथ-पैर
पटना, 16 जून (आईएएनएस)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पूर्वी चम्पारण जिले में आदापुर थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी लालबाबू यादव को संदिग्ध नेपाली माओवादियों ने उनके घर से अगवा कर लिया और उनके दोनों हाथ व पैर काट दिए। इस सनसनीखेज मामले की जानकारी सोमवार को पुलिस सूत्रों ने दी।
पूर्वी चंपारण के आरक्षी अधीक्षक हसनैन खान ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि आज घायल लालबाबू को एक नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया।
घटना के बारे में खान ने बताया कि नेपाल के एक गांव में कार्यक्रम पेश करने के लिए बाबूलाल का आर्केस्ट्रा बुक किया गया था, लेकिन यह आर्केस्ट्रा किसी कारण वश नहीं जा सका। इससे गुस्साए माओवादियों ने शनिवार रात को उनके घर से अगवा कर लिया और गांव के बाहर ले जाकर उनके दोनों हाथ-पैर काट दिए।
खान के मुताबिक लालबाबू के बयान के आधार पर आदापुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करवायी गई है जिसमें दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications