सरकार महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रयासरत : कमलनाथ

आक्सफोर्ड, 16 जून (आईएएनएस)। सरकार देश में बढ़ रही महंगाई पर नियंत्रण पाने के लिए अपनी ओर से हरसंभव प्रयास कर रही है।

केंद्रीय उद्योग व वाणिज्य मंत्री कमलनाथ ने देश में बढ़ रही महंगाई के लिए वाह्य स्थितियों को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे 'आयातित महंगाई' करार दिया।

भारत और भूमंडलीकरण विषय पर आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित सम्मेलन से इतर आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने बताया कि देश में बढ़ रही महंगाई चाहे वह खाद्यान्न के मामले में हो या तेल को लेकर वाह्य परिस्थितियां इसके लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है।

कमलनाथ ने कहा कि अगर अर्थव्यवस्था की विकास दर को उच्च स्तर पर बनाए रखना है तो देश में आपूर्ति प्रबंधन प्रणाली को और मजबूत करना होगा।

महंगाई को लेकर किए जा रहे सरकारी प्रयासों को पर्याप्त बताते हुए कमलनाथ ने कहा कि अनेक मोर्चो से मिल रही चुनौतियों के मद्देनजर यह नाकाफी साबित हुआ है।

वैश्विक स्तर पर बढ़ रही महंगाई के लिए भारत को जिम्मेदार नहीं ठहराते हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक कीमतों में बढ़ोतरी को नियंत्रण में लाना हमारे वश में नहीं है।

इससे पहले सम्मेलन को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने इस बात को सुनिश्चित करने की जरूरत पर बल दिया कि आर्थिक भूमंडलीकरण का फायदा समाज के सबसे कमजोर और उपेक्षित उन 70 करोड़ लोगों को मिल सके जो प्रतिदिन दो डालर यानी 85 रुपये में गुजर बसर करने के लिए विवश हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+