एशियाई व्यापारिक समझौते बढ़ें: मुखर्जी

Pranab Mukherjee
गुवाहाटी, 16 जून: विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ द्विपक्षीय व्यापारिक समझौते को और बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया है।

विदेश मंत्रालय के सचिवालय की शाखा का गुवाहाटी में उद्घाटन करते हुए मुखर्जी ने कहा कि देश के उत्तरपूर्वी राज्यों में आर्थिक विकास पूरी तरह से इस बात पर निर्भर है कि कितना जल्दी हम दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ द्विपक्षीय व्यापारिक सहयोग को मजबूत कर लेते हैं। गुवाहाटी में विदेश मंत्रालय के सचिवालय की यह चौथी शाखा है। अन्य तीन कोलकाता, हैदराबाद व चेन्नई में हैं।

विदेश मंत्री ने कहा कि हमारे सामने अभी बहुत सारे अवसर हैं और हम इन देशों के साथ जितना जल्दी होगा संबंध मजबूत करने पर जोर देंगे।

उनके मुताबिक पड़ोसी देशों के साथ जारी सीमा विवाद उनके साथ व्यापारिक संबंधों के रास्ते में आड़े नहीं आएगा।

मुखर्जी ने कहा कि हमें बांग्लादेश और चीन के साथ रिश्तों को मजबूत बनाने की दिशा में अवश्य पहल करनी चाहिए। इन देशों के साथ जो भी समस्याएं हैं उनका हम आपसी बातचीत के जरिए समाधान करना चाहते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+