श्रीलंका में आत्मघाती धमाके में 12 पुलिसकर्मी मारे गए (लीड-2)

कोलंबो, 16 जून (आईएएनएस)। श्रीलंका के उत्तरी वावूनिया कस्बे में सोमवार तड़के लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे)के एक आत्मघाती हमलावर द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(एसएसपी)के कार्यालय के सामने किए गए शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 12 पुलिसकर्मी मारे गए और 23 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी सैन्य सूत्रों ने दी।

कोलंबो, 16 जून (आईएएनएस)। श्रीलंका के उत्तरी वावूनिया कस्बे में सोमवार तड़के लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे)के एक आत्मघाती हमलावर द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(एसएसपी)के कार्यालय के सामने किए गए शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 12 पुलिसकर्मी मारे गए और 23 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी सैन्य सूत्रों ने दी।

रक्षा मंत्रालय के मीडिया सेंटर फॉर नेशनल सिक्योरिटीज ने एक बयान में कहा है कि लिट्टे के मोटरसाइकिल सवार हमलावर ने पुलिस स्टेशन के एकदम करीब जाकर पुलिसकर्मियों को निशाना बनाते हुए खुद को विस्फोट से उड़ा दिया। सुबह करीब सात बजकर 10 मिनट पर हुए इस हमले में मारे गए पुलिसकर्मियों में तीन महिलाएं भी हैं।

हमले में घायल होने वालों में 17 पुलिसकर्मी, दो महिला पुलिस कांस्टेबल, तीन स्कूली छात्र और एक नागरिक शामिल हैं। घायलों को वावूनिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित घटनास्थल के दृश्यों में हमले में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में दिखाया गया है।

इस आत्मघाती हमले को ऐसे समय में अंजाम दिया गया है, जब सरकार ने लिट्टे के कब्जे वाले वन्नी क्षेत्र की ओर से बढ़ने में मदद देने के वास्ते उत्तरी वावूनिया और मन्नार जिलों में कई मोर्चे खोले हैं।

इसबीच रविवार को मन्नार, वावूनिया, जाफना और वेली ओया क्षेत्र में संघर्ष में लिट्टे के 30 सदस्य मारे गए। इस संघर्ष में चार सैनिक भी मारे गए, जबकि दोनों ओर के 45 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वेली ओया क्षेत्र में लिट्टे के 14 और सेना के दो जवान सदस्य मारे गए। आंकड़ों के मुताबिक, वावूनिया में लिट्टे के 11 मारे गए। श्रीलंका सरकार ने रविवार को लिट्टे के एक अहम ठिकाने को हवाई हमले में नष्ट करने का दावा किया है, जबकि लिट्टे ने इसमें दो नागरिकों के मारे जाने और 11 के घायल होने की पुष्टि की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+