कानपुर में लापता कुत्ता बना पुलिस का सरदर्द
कानपुर, 16 जून (आईएएनएस)। शहर में एक वकील का कुत्ता पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है। इस वकील ने सगे भाई पर कुत्ते की मूंछ काटने और उसे गायब कर मार डालने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत पुलिस महानिरीक्षकसे की है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
कानपुर के पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज सोनकर ने आईएएनएस को बताया किशहर केनयापुरवा निवासी वकील रवि शंकर पांडे का अपने छोटे भाई वीरेंद्र के साथ संपत्ति का विवाद चल रहा है। तीन दिन पहले रविशंकर का पॉमेलियन कुत्ता जॉली अचानकगायब हो गया।
सोनकर के मुताबिक रविशंकर ने इस घटना के लिए अपने भाई वीरेंद्र को जिम्मेदार ठहराया और पुलिस महानिरीक्षक एस. एन. सिंह से शिकायत की। उसके बाद मामले की जांच सोनकर को सौंप दी गई है।
सोनकर ने बताया कि रविवार रात रविशंकर से पूछताछ की गई थी। रविशंकर ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले उनके कुत्ते जॉली की मूंछे कटी मिली थीं।
पुलिस अधीक्षक सोनकर ने कहा किमामले की जांच की जा रही है। जल्द ही वीरेंद्र से पूछताछ की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications