अमजद अली खान करेंगे सेंट मगनस उत्सव की शुरुआत
लंदन, 16 जून (आईएएनएस)। स्कॉटलैंड के ऑर्कनी में आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध सेंट मगनस उत्सव की शुरुआत जाने-माने सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान और चेंबर आर्केस्ट्रा की 'जुगलबंदी' प्रस्तुति से होगी।
इस संगीत उत्सव की शुरूआत 20 जून से होगी। उत्सव के दौरान विभिन्न ऋतुओं पर आधारित भारतीय रागों और पाश्चात्य धुनों की समवेत ध्वनि श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेगी। इसके लिए फिलहाल अमजद अली खान चेंबर आर्केस्ट्रा ग्रुप के सदस्यों के साथ रियाज कर रहे हैं।
खान ने 'द स्कॉटलैंड' समाचार पत्र से बातचीत में कहा, "संगीत प्रेमी मुझे सरोद का राजा या राजकुमार समझते हैं लेकिन सच तो यह है कि मैं इस वाद्ययंत्र का दास हूं।"
इस संगीत उत्सव का शुभारंभ ऑर्कनी में 20 जून से हो रहा है। इसके बाद संगीत उत्सव का दूसरा कार्यक्रम 25 जून को लंदन में आयोजित किया जाएगा। बाद में ग्लासगो और एडिनबर्ग में भी क्रमश: 21 और 22 नवंबर को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications