करजई के बयान पर पाकिस्तान ने जताई कड़ी प्रतिक्रिया

इस्लामाबाद, 16 जून (आईएएनएस)। आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई से संबंधित अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई के बयान पर आज पाकिस्तान ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। करजई ने अपने बयान में कहा था कि आतंकवादियों से लड़ाई के दौरान पड़ोसी देश के क्षेत्रों में भी धावा बोला जाएगा।

करजई ने इस बयान पर पाकिस्तान विदेश विभाग ने अफगानिस्तान के राजदूत को बुलाकर विरोध दर्ज कराया है। टीवी चैनल 'डॉन न्यूज' के मुताबिक करजई ने कहा था कि अफगान सेना आतंकवादियों से लड़ाई करने के लिए पाकिस्तान के क्षेत्रों में भी धावा बोल सकती है।

चीनी समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक काबुल में एक प्रेस कांफ्रेंस में करजई ने कहा था कि अफगानिस्तान को आत्मरक्षा का अधिकार है। उन्होंने कहा था कि आतंकवादी सीमा पारकर पाकिस्तानी क्षेत्र में भाग जाते है। इस कारण अफगान सेना उनसे लड़ाई के लिए वहां भी जा सकती हैं।

करजई के बयान के जवाब में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी ने रविवार को एक निजी टीवी चैनल से कहा था कि किसी भी देश को उनके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करने दिया जाएगा।

गिलानी ने कहा कि उनका देश भी किसी और देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेगा। उल्लेखनीय है कि कुछ अमेरिकी विमानों ने पाकिस्तान के मोहमांड जनजातीय क्षेत्र में बम गिराए थे जिससे 11 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+