यूनिटेक की परियोजना में 17.5 करोड़ डालर निवेश करेगी लेहमैन
नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। मुंबई में चल रही रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी यूनिटेक की परियोजना में आधी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए 'लेहमैन ब्रदर्स रीयल एस्टेट डेवलपर्स' 17.5 करोड़ डालर निवेश करेगी।
सोमवार को जारी एक बयान में यूनिटेक ने कहा कि इस परियोजना के पहले चरण के तहत बांद्रा-कुर्ला कंप्लेक्स के निकट मुंबई के पश्चिमी एक्सप्रेसवे पर 10 लाख वर्ग फुट की परियोजना पर काम जारी है।
यूनिटेक ने अपने बयान में कहा, "यूनिटेक और लेहमैन ब्रदर्स इस परियोजना के आगे के चरणों और अन्य दूसरे परियोजनाओं में निवेश के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।"
बयान के मुताबिक 'वेस्टर्न एक्सप्रेसवे जेवी' नामक यह परियोजना नई दिल्ली की कंपनी यूनिटेक और मुंबई स्थित इसकी सहयोगी कंपनियों द्वारा संयुक्त रूप से विकसित की जा रही है। यह परियोजना 180 लाख वर्ग फूट में फैली होगी जिसमें दफ्तर, खुदरा स्टोर, होटल और आवासीय कंप्लेक्सों की व्यवस्था होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications