कदीर खान पर अमेरिका ने उठाए सवाल

वाशिंगटन, 16 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कदीर खान की अगुवाई वाले अंतर्राष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क के जरिए अत्याधुनिक परमाणु हथियारों से जुड़ी जानकारियां संभवत: ईरान, उत्तर कोरिया और अन्य 'दुष्ट राष्ट्रों' के हाथ लग गई होंगी। यह आशंका एक अमेरिकी समाचार पत्र ने व्यक्त की है।

वाशिंगटन, 16 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कदीर खान की अगुवाई वाले अंतर्राष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क के जरिए अत्याधुनिक परमाणु हथियारों से जुड़ी जानकारियां संभवत: ईरान, उत्तर कोरिया और अन्य 'दुष्ट राष्ट्रों' के हाथ लग गई होंगी। यह आशंका एक अमेरिकी समाचार पत्र ने व्यक्त की है।

अमेरिकी समचार पत्र 'वाशिंगटन पोस्ट' ने रविवार को इस संबंध में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा है कि लीबिया, ईरान और उत्तर कोरिया को बम से जुड़ी सामग्री पहले ही बेच चुको यह नेटवर्क अत्याधुनिक परमाणु उपकरण के निर्माण से जुड़ी आवश्यक जानकारियां भी जुटा चुका हैं। ये उपकरण उन बेलिस्टिक मिसाइलों में लगाए जा सकेंगे, जिनका इस्तेमाल ईरान और अन्य विकासशाील देश करते हैं।

समाचार पत्र ने संयुक्त राष्ट्र के पूर्व हथियार निरीक्षक डेविड अल्बर्ट की एक रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि 2006 में स्विट्जरलैंड के एक व्यापारी के कंप्यूटर से परमाणु हथियारों की डिजाइन से संबंधित ड्राइंग्स बरामद की गई थी।

इन सूचनाओं को आतंकवादियों के हाथ पड़ने से रोकने के लिए स्विट्जरलैंड सरकार ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की एक परमाणु सुरक्षा संगठन की देखरेख में नष्ट कर दिया था, लेकिन संयुक्त राष्ट्र अधिकारी ने कहा है कि वह इससे जुड़ी जानकारियों पहले ही फैल जाने की आशंका से इंकार नहीं कर सकते।

समाचार पत्र में कहा गया है, "हो सकता है कि ये डिजाइन काफी पहले ही दुष्ट राष्ट्रों को बेचे जा चुके हों।" समाचार पत्र 'द न्यूयार्क टाइम्स' ने भी इस संबंध में खबर प्रकाशित की है।

'द न्यूयार्क टाइम्स' ने अमेरिकी और अन्य अंतर्राष्ट्रीय जांचकर्ताओं के हवाले से कहा है कि उन्हें खान के नेटवर्क से जुड़े कंप्यूटरों से अत्याधुनिक परमाणु हथियारों के इलेक्ट्रानिक ब्लूप्रिंट्स बरामद हुए थे, लेकिन वे इस बात का पता नहीं लगा सके कि वे ब्लूप्रिंट्स ईरान या अन्य देशों को बेचे गए या नहीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+