शेयर बाजारों ने दिखाई शुरुआती तेजी
मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। सोमवार की सुबह बढ़त के साथ खुले देश के शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी बरकरार रही। इस दौरान धातु, अचल संपत्ति और बैंकों के शेयर में लिवाली का जोर रहा।
बाजार खुलने के 10 मिनट बाद मुंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' 320.01 अंक अर्थात 2.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,509.63 पर कारोबार कर रहा था।
इसी दौरान राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' 85.60 अंक अर्थात 1.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,602.70 पर कारोबार कर रहा था।
शुरुआती दौर में बीएसई में 1,102 कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही, जबकि 175 कंपनियों के शेयरों को नुकसान हुआ। कुल 16 कंपनियों के शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई नफा-नुकसान नहीं हुआ।
इस दौरान आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और जयप्रकाश एसोसिएट्स के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई है, जबकि टाटा मोटर्स के शेयर को सर्वाधिक नुकसान हुआ।
उधर, एशिया के दूसरे बाजारों ने भी तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications