जर्मनी में चालक रहित रेल सेवा शुरू

चालक रहित रेल सेवा जर्मनी से पहले और कई देशों में शुरू हो चुकी है। न्यूरेमबर्ग में शुरू हुई इस रेल सेवा में 90 करोड़ डॉलर की राशि खर्च हुई है। शनिवार को इस अनोखी रेल सेवा का उद्घाटन परिवहन मंत्री वोल्फगेंग टाईफैंसी ने किया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार लंदन, फ्रांस और सिंगापुर में भी चालक रहित रेल सेवा मौजूद है। उद्घाटन समारोह में टाईफैंसी ने कहा, "अब जर्मनी परिवहन संबंधी नई तकनीकों का निर्यात भी करेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications