बसपा नेता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक के खिलाफ प्राथमिकी
रांची, 15 जून (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की प्रदेश इकाई के एक नेता की हत्या के सिलसिले में झारखंड में कांग्रेस विधायक नील तिर्की के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह जानकारी रविवार को एक पुलिस अधिकारी ने दी।
बसपा की सिमडेगा जिला इकाई के सचिव अजीत किडो की शुक्रवार रात सिमडेगा स्थित उनके घर में कुछ अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी।
किडो के बड़े भाई सिल्वेस्टर किडो के बयान के आधार पर कुर्देग पुलिस स्टेशन में शनिवार रात प्राथमिकी दर्ज कराई गई। सिल्वेस्टर ने अपने बयान में कहा है कि उनके भाई को कांग्रेस विधायक की ओर से धमकियां मिल रही थीं।
सिमडेगा जिले के पुलिस अधीक्षक देवबिहारी शर्मा ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि सिल्वेस्टर के बयान के आधार पर तिर्की के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उधर तिर्की ने इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा है कि उनका अजीत से कोई टकराव नहीं था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications