तालिबान के खिलाफ संघर्ष पाकिस्तानी धरती तक ले जाना चाहते हैं करजई
काबुल, 15 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान को पाकिस्तानी आतंकवादियों के कहर का शिकार बताते हुए राष्ट्रपति हामिद करजई ने रविवार को संकल्प लिया कि आत्मरक्षा के लिए अब वे यह संघर्ष पाकिस्तान की धरती तक ले जाएंगे।
राष्ट्रपति भवन में संवाददाताओं से बातचीत में करजई ने कहा कि पाकिस्तान के तीन तालिबानी सरगनाओ- बैतुल्ला महसूद, मुल्ला फजीलुल्लाह और मुल्ला उमर ने अफगानिस्तान आकर अफगानी और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा बलों से लोहा लेने की चेतावनी दी है।
करजई ने कहा," हमारे संयम का बांध अब टूट रहा है, हजारों लोग हमारे देश भ्ेाजे गए हैं, हमारे मकान जलाए गए हैं, हमारे स्कूल जलाए गए हैं।"
करजई ने गुस्से से कहा, " हम खुलेआम जाकर बैतुल्ला को निशाना बनाएंगे और पाकिस्तान सरकार को यह मालूम होना चाहिए कि हम आएंगे और वह जहां कहीं होगा उसे निशाना बनाएंगे।"
बिना कोई ब्यौरा दिए करजई ने कहा कि हमने अतीत में भी उन तालिबानियों को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा, "मुल्ला फजीलुल्ला यह जान लें कि हम उसे उसी के घर और ठिकाने में घुसकर मारेंगे। उसका साथी पाकिस्तानी मुल्ला उमर भी समझ ले।"
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक करजई ने कहा कि हम उनका पीछा करेंगे, उन्हें हराएंगे और वर्षो से अफगानिस्तान में उन्होंने जो कहर बरपाया है, उसका बदला लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications