दिल्ली में महिला के साथ बालात्कार
नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी क्षेत्र में एक 40 वर्षीय महिला के साथ तीनों लोगों पर बालात्कार करने का आरोप लगा है। आरोपियों में एक 65 वर्षीय व्यक्ति भी शामिल है।
नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी क्षेत्र में एक 40 वर्षीय महिला के साथ तीनों लोगों पर बालात्कार करने का आरोप लगा है। आरोपियों में एक 65 वर्षीय व्यक्ति भी शामिल है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "आरोपी वरिष्ठ नागरिक पीड़ित महिला के दामाद का संबंधी है। महिला की बेटी की शादी दो साल पहले हुई थी लेकिन वर्तमान में बेटी का पति के साथ विवाद चल रहा है। पीड़ित महिला दामाद के संबंधी के यहां गई हुई थी।"
पीड़ित महिला एक सरकारी अस्पताल में चौथे श्रेणी की कर्मचारी है। उसने आरोप लगाया है कि शुक्रवार की रात वह आरोपी वरिष्ठ नागरिक के घर गई थी, जहां पर दो और लोग मौजूद थे। तीनों ने उसके साथ बालात्कार किया ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications