एतिहाद के यात्रियों की यात्रा चार के बजाए 23 घंटे में हुई पूरी
नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। एतिहाद एयरवेज की अबू धाबी -मुंबई सेवा के यात्रियों के लिए आज का दिन निराशाजनक रहा। विमान में सवार कुल 250 यात्रियों की चार घंटे की यात्रा 23 घंटे में संपन्न हुई।
यात्रियों को पहले तो अबू धाबी में निश्चित समय से नौ घंटे की देरी से सेवा उपलब्ध हुई दूसरे विमान को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छह घंटे तक ठहरना पड़ा।
ज्यादातर यात्री भारतीय थे और यूरोप व अमेरिका से मुंबई की यात्रा के लिए लिए अबू धाबी में सवार हुए थे।
यात्रियों को हुई असुविधा के लिए एयरलाइन के अधिकारियों ने खेद व्यक्त किया है। एयरलाइन ने बताया कि खराब मौसम की वजह से विमान को दिल्ली के लिए मोड़ना पड़ा। यूएई की इस विमानन सेवा के अधिकारियों ने यात्रियों को बताया कि अबू धाबी में हुई देरी की वजह तकनीकी समस्या थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications