छत्तीसगढ़ बोर्ड की टॉपर तथा अन्य 16 के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
रायपुर, 15 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई)की 12वीं और 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में पहला और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
सीजीबीएसई के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि जांजगीर जिले के एक थाने में 12वीं की छात्रा पोरा बाई और 10वीं की छात्रा हिमानी तिवारी के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दोनों छात्राओं के साथ-साथ 16 अन्य लोगों के खिलाफ भी धोखाधड़ी और नकल करने का मामला दर्ज किया गया हैं। इसमें दो स्कूल के प्राचार्य, 12 शिक्षक और हिमानी के पिता रमेश तिवारी शामिल हैं।
बोर्ड की एक समिति ने जांच के दौरान इन सभी लोगों पर परीक्षा में दोनों छात्राओं की सहायता के लिए अनुचित तरीके अपनाने का आरोप सही पाया। इसके बाद यह मामला दर्ज किया गया। पोरा जांजगीर जिले में स्थित 'बिरा गवर्नमेंट स्कूल' की छात्रा हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications