ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल की वजह से काठमांडू में जनजीवन प्रभावित
काठमांडू, 15 जून (आईएएनएस)। नेपाल में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के बाद सरकार द्वारा यात्रा भाड़े में बढ़ोतरी की इजाजत नहीं देने के विरोध में रविवार को ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर चले जाने से राजधानी काठामांडू में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

काठमांडू घाटी में निजी बसों के नहीं चलने और बस मालिकों द्वारा प्रमुख सड़कों पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।
इतना ही नहीं, पिछले सप्ताह एक टैक्सी चालक की हत्या से नाराज टैक्सी चालक भी प्रदर्शन में ट्रांसपोर्टरों के साथ हो लिए हैं और उन्होंने सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
इस बीच नेपाल सरकार के परिवहन विभाग में किराए बढ़ाने के बारे में विचार करने के लिए सोमवार को बैठक होने जा रही है।
उल्लेखनीय है कि नेपाल सरकार ने पिछले सप्ताह पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications