बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की हो सकती है रिहाई

ढाका, 15 जून (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को इलाज के लिए पेरोल पर विदेश जाने की अनुमति मिलने के बाद अब नजरबंद पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया की रिहाई की तैयारियां शुरू हो गई है।

'डेली स्टार' समेत अन्य अखबारों में छपी खबरों के मुताबिक बांग्लादेश की सैन्य समर्थित सरकार जिया को जमानत पर रिहा करने के संबंध में कार्रवाई कर रही है। जिया के दोनों बेटों तारिक रहमान और अराफात रहमान कोको को इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति दिए जाने पर भी विचार चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि जिया के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) यहां की बड़ी राजनतिक पार्टी है जो बांग्लादेश की एक बड़ी आबादी का नेतृत्व करती है।

कार्यवाहक सरकार की तरफ से राजनीतिक दलों से बातचीत कर रहे वाणिज्य सलाहकार (मंत्री) हुसैन जिल्लूर रहमान ने कहा कि हम मानवीय और कानूनी आधार पर दोनों बड़ी पार्टियों की चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित कराने का प्रयास कर रहे हैं।

उधर, अवामी लीग ने सरकार के साथ चल रही मौजूदा वार्ता के मद्देनजर एक दस सदस्यीय टीम का गठन किया है। इसके साथ ही लीग ने 14 पार्टियों के गठबंधन को फिर से पुनर्जीवित करने का प्रयास भी आरंभ कर दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+