फिलीपींस में तेल के आसमान छूते दाम

पिछले ही सप्ताह यहां तेल के मूल्य में भारी वृद्धि की गई। सरकारी आंकड़ों के अनुसार यहां जनवरी से तेल के मूल्य में 12.50 पेसोस (स्थानीय मुद्रा) की वृद्धि) हो चुकी है। आर्थिक विश्लेषकों ने तेल के बढ़ते मूल्य के प्रति चिंता जाहिर की है। यहां पेट्रोल 56.35 पेसोस प्रति लीटर की दर से मिलता है।
राष्ट्रीय आर्थिक विकास प्राधिकरण के महानिदेशक अगस्तो सांटोस ने कहा कि यदि विश्व बाजार में तेल का मूल्य 200 डॉलर प्रति बैरल के आंकड़े को छूता है तो आर्थिक विकास दर प्रभावित होगी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार तेल के मूल्य में हुई वृद्धि से आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम लोगों को सबसे अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications