आरुषि की मां नूपुर की भी गिरफ्तारी संभव

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। सनसनीखेज आरुषि-हेमराज हत्याकांड में आरुषि की मां डॉक्टर नूपुर तलवार को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई)ने नूपुर का रविवार को तीसरी बार लाइ-डिटेक्टर टेस्ट कराया और कहा कि आरुषि की मां के बयानों और तलवार के बयानों में विरोधाभास है और इस आधार पर नूपुर को गिरफ्तार किया जा सकता है।

आरुषि के पिता इस मामले में काफी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार से अब तक नूपुर के तीन लाइ-डिटेक्टर टेस्ट कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि नूपुर के बयानों में विरोधाभास है। इससे पहले आज ही सीबीआई ने डासना जेल में तलवार का भी मनोवैज्ञानिक परीक्षण कराया था।

सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि इन परीक्षणों के नतीजों से उस रात की कड़ियां सिलसिलेवार जोड़ने में मदद मिलेगी कि आरुषि और हेमराज में से किसकी हत्या पहले हुई।

आरुषि के एक मित्र ने बताया है कि वह अपने पिता बेपनाह प्यार करती थी और फादर्स डे के मौके पर उन्हें अपनी बनाई एक पेंटिंग उपहार में देना चाहती थी।

सीबीआई सूत्रों के अनुसार, राजकुमार ने बताया है कि इस हत्याकांड में तीन लोग शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में और गिरफ्तारियां संभव हैं। सूत्रों के अनुसार, तलवार परिवार और उनके पारिवारिक मित्र दुरानी दंपति के एक व्यापारी दोस्त का भी लाइ-डिटेक्टर टेस्ट कराया जाएगा।

तलवार के कंपाउंडर कृष्णा को शुक्रवार को ही तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा जा चुका है।

उल्लेखनीय है कि 14 वर्षीया आरुषि महीना भर पहले अपने घर में मृत पाई गई थी। शुरुआत में हत्या का संदेह परिवार के नौकर हेमराज पर गया था, लेकिन अगले ही दिन उसका शव भी बरामद हो जाने से मामला पेचीदा हो गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+