वेल्लू फिर बनना चाहते हैं एमआईसी प्रमुख
कुआलालंपुर, 15 जून (आईएएनएस)। भारतीय मूल के विख्यात मलेशियाई नेता एस. समी. वेल्लू एक बार फिर मलेशियन इंडियन कांग्रेस (एमआईसी) के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहते हैं।
वेल्लू पिछले 29 सालों से इस पद पर विराजमान हैं। उन्होंने घोषणा की है कि अध्यक्ष पद के लिए यह उनकी अंतिम लड़ाई होगी।
वेल्लू से जब यह पूछा गया कि क्या पार्टी संविधान में संशोधन करके एमआईसी अध्यक्ष पद को तीन कार्यकाल तक सीमित करने के संबंध में कोई विचार चल रहा है, तो उन्होंने इसका खंडन करते हुए कहा कि इतने कम समय में किसी के लिए काम कर दिखाना संभव नहीं होगा।
उल्लेखनीय है कि वेल्लू के पास 1979 से यह पद है। यह उनका लगातार दसवां कार्यकाल है।
उन्होंने कहा कि एमआईसी के छह लाख तीस हजार सदस्य हैं। यदि उन्हें लगता है कि परिवर्तन आवश्यक है तो वे उनके फैसले का स्वागत करेंगे। उनके लिए पार्टी हित महत्वपूर्ण है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications