पूर्व मंत्री व विधायक आनंद सेन यादव ने किया समर्पण (लीड-2)

लखनऊ, 15 जून (आईएएनएस)। बसपा विधायक और पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने आखिरकार आज शाम सवा छह बजे लखनऊ में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस को फैजाबाद के चर्चित शशि हत्याकांड में उनकी तलाश थी।

आनंद सेन आज शाम छह बजकर दस मिनट पर लखनऊ के गाजीपुर थाना पहुंचे। उनके साथ उनके पिता और फैजाबाद के बसपा सांसद मित्रसेन यादव और उनके वकील भी थे। यहां उन्होंने लखनऊ जोन के पुलिस महानिरीक्षक अरविंद कुमार जैन के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

बतातें चलें कि फैजाबाद में विधि की छात्रा शशि की आनंदसेन से गहरी अतरंगता थी लेकिन वह गत अक्टूबर में लापता हो गयी थी और बाद में उसकी हत्या कर दिए जाने की बात सामने आयी। इस मामले में नाम उछलने के बाद तत्कालीन मंत्री आनंद सेन से मुख्यमंत्री मायावती ने तत्काल इस्तीफा ले लिया था।

इस मामले में आनंद सेन का ड्राइवर विजय सेन गिरफ्तार किया गया था और हाल ही में आनंद सेन की महिला मित्र सीमा आजाद की गिरफ्तारी और उनके बयानों के बाद इसकी पुष्टि हुई कि शशि की हत्या में आनंद सेन की संलिप्तता थी और इसके बाद पुलिस ने कल फैजाबाद में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी से आनंद सेन की गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट हासिल कर लिया।

मित्रसेन यादव ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें कानून और न्यायिक व्यवस्था पर पूरा यकीन है। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि आनंद सेन को फैजाबाद ले जाया जाएगा, जहां उन्हें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+