इन्दौर की कामकाजी महिला का अश्लील प्रोफाइल इंटरनेट पर
इन्दौर, 15 जून (आईएएनएस)। शहर में कुछ शरारती तत्वों द्वारा एक कामकाजी महिला का अश्लील प्रोफाइल 'लोकेट' नाम की साइट पर जारी कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस प्रोफाइल की वजह से तंग आ चुकी महिला ने तुकोगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला इंदौर के डी. एम. टावर में स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में कार्यरत है। पिछले कुछ दिनों से उसे अनजान लोगों के फोन आ रहे थे।
जब इस महिला ने इसकी वजह पता की, तो पता चला कि उसका 'लोकेट' नाम की साइट पर एक प्रोफाइल जारी किया गया है। इस प्रोफाइल में उसके घर का पता और टेलीफोन नंबर भी दिया गया है।
तुकोगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अपराध शाखा के पुलिस उपाधीक्षक राजेश व्यास ने बताया है कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
व्यास के मुताबिक जांच में इतना तो पता चल ही गया है कि यह शरारत पीड़ित महिला के ही किसी साथी की है। पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसने यह प्रोफाइल बनाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications