नौकर ने परिवार के तीन सदस्यों को खिलाया जहर, हालत स्थिर (लीड-1)
नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक नौकर ने मालिक के परिवार के तीन सदस्यों को कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खिला दिया और कुछ नकदी तथा कीमती वस्तुएं लेकर चंपत हो गया।
पुलिस के मुताबिक परिवार के सदस्यों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि राजू नेपाली नाम के एक नौकर ने अपने मालिक बी. एस. यादव, उनकी पत्नी मिलन और नौ वर्षीय पुत्र कर्तव्य को शनिवार रात कथित तौर पर जहर दे दिया और उसके बाद कुछ नकदी तथा कीमती वस्तुएं लेकर फरार हो गया।
अधिकारी ने बताया कि राजू ने परिवार के सदस्यों को चाय में जहर मिलाकर पिला दिया। पुलिस को घटना की जानकारी देर रात 1.35 बजे मिली।
पीड़ित परिवार ने हाल ही में राजू को नौकरी पर रखा था और अभी पुलिस से उसका सत्यापन भी नहीं कराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications