जापान में भूकंप के तगड़े झटके, 6 मरे, 80 घायल (लीड-3)
टोक्यो, 15 जून (आईएएनएस)। जापान के पूर्वोत्तर इलाकों में शनिवार सुबह करीब आठ बजे आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। दो सै से अधिक घायल हुए हैं, जबकि 11 लोग लापता बताए जा रहे हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई है।

भूकंप का केंद्र इवाते प्रांत के दक्षिण में स्थित था। सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। होंशू द्वीप, टोक्यो और होक्कैडो, मियागी और अकिता प्रेफेक्च र्स सहित क्षेत्र के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
एक टेलीविजन रिपोर्ट के मुताबिक कुरिहारा शहर में एक पुल ढह गया जबकि कई जगहों पर भू-स्खलन की खबर है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यो के लिए करीब आठ सौ राहत कर्मियों को भेजा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications