राजधानी में नौकर ने परिवार के तीन सदस्यों को जहर दिया
नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। राजधानी के विवेक विहार इलाके में एक नौकर ने अपने मालिक के परिवार के तीन सदस्यों को कथित तौर पर जहर खिला दिया और कुछ नकदी तथा कीमती वस्तुएं लेकर चंपत हो गया।
परिवार के सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि राजू नेपाली नाम के एक नौकर ने अपने मालिक उनकी पत्नी और पुत्र को शनिवार रात कथित तौर पर जहर दे दिया और उसके बाद कुछ नकदी तथा कीमती वस्तुएं लेकर फरार हो गया।
अधिकारी ने बताया राजू ने परिवार के सदस्यों को चाय में जहर मिलाकर पिला दिया। पुलिस को घटना की जानकारी देर रात करीब दो बजे मिली।
पीड़ित परिवार ने हाल ही में राजू को नौकरी पर रखा था और अभी पुलिस से उसका सत्यापन भी नहीं कराया था।
हाल ही में नोएडा में भी इसी तरह से अपने मालिक के परिवार के सदस्यों को जहर दे दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications