एलविस प्रेसले अमेरिका के शम्मी कपूर हैं: आमिर
मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। सही मायनों में 60 के दशक के लोकप्रिय अमेरिकी अभिनेता एलविस प्रेसले शम्मी कपूर के अमेरिकी संस्करण हैं। लेमिंग्टन रोड स्थित गुजरे जमाने के प्रसिद्ध मिनर्वा थियेटर में दसवें ओसयान -सिनेफैन फेस्टीवल के समापन समारोह के दौरान आमिर खान ने यह बात कही।
पचास व साठ की दशक के लोकप्रिय अभिनेता को लेकर आमिर खान का यह विचार शम्मी कपूर के प्रति उनकी दीवानगी को दर्शाता है। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को लेकर आयोजित सम्मान समारोह में आमिर खान ने कहा कि शम्मी कपूर को अमेरिकी अभिनेता एलविस प्रेसले का भारतीय संस्करण माना जाता रहा है लेकिन वे मानते हैं कि एलविस प्रेसले सही मायनों में इस महान अभिनेता के अमेरिकी संस्करण हैं।
एशियाई व अरब सिनेमा पर आधारित ओसियान -सिनेफैन फेस्टीवल के समापन सत्र में आज शम्मी कपूर को भारतीय फिल्मों में उनके अप्रतिम योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
शम्मी कपूर की विलक्षण नृत्य क्षमता के कायल रहे आमिर खान ने कहा कि इस महान अभिनेता का अभिनय-कौशल फिल्म के हर शार्ट्स में उनके आत्मविश्वास से परिलक्षित होता है।
शम्मी कपूर की सादगी व उदारता की तारीफ में आमिर खान ने कहा कि प्रसिद्धी व स्टारडम के बावजूद उन्हें इसका जरा भी गुमान नहीं था।
सम्मान हासिल करने के बाद शम्मी कपूर ने कहा कि वे इस सम्मान को लेकर बेहद खुश और उत्साहित हैं।
आमिर खान के साथ अपने संबंधों को लेकर शम्मी कपूर ने कहा कि उनके और मेरे परिवार के बीच पुराने संबंध रहे हैं और वे आमिर को बचपन से जानते हैं। उनके चाचा नासिर हुसैन ने उन्हें अपनी पहली फिल्म दिल दे के देखो में अभिनय का मौका प्रदान किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications