यूपीए सरकार मिजोरम के लोगों को भूखा नहीं रहने देगी : सोनिया

आईजोल, 15 जून (आईएएनएस)। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग)अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मिजोरम की मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) सरकार से कहा है कि वह अकाल से निपटने के लिए केंद्र की ओर से मिली सहायता राशि का दुरुपयोग नहीं करे।

लेंगपुई हवाई अड्डे के नजदीक शनिवार रात एक सभा को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा, "मुझे यहां के ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र द्वारा भेजी गई सहायता राशि उनके पास कभी नहीं पहुंची है।"

मिजोरम में बांस पर फूल खिलने के बाद बनी अकाल की स्थिति जायजा लेने के लिए सोनिया यहां एक दिन के दौरे पर आई थीं। कांग्रेस अध्यक्ष ने छह गांवों का दौरा किया, जहां चूहों ने फसलों को बहुत अधिक नुकसान पहुंचाया है।

उन्होंने कहा, "संप्रग सरकार मिजोरम की जनता को भूखा नहीं रहने नहीं देगी, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।"

सोनिया ने कहा कि मिजोरम सरकार राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (एनआरईजीए) के तहत केंद्र द्वारा दिए जाने वाले कोष का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा, "यदि केंद्र द्वारा मिले अनुदान का उचित उपयोग किया जाता, तो राज्य में ऐसी स्थिति नहीं आती।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+