उप्र में डाकघरों से रेलवे टिकट बिकेंगें

Post Office
लखनऊ, 15 जून: डाक विभाग प्रदेश के लोगों को रेलवे टिकट के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की झंझट से मुक्ति दिलाने की तैयारी कर रहा है। डाक विभाग जल्द ही अब अपने डाकघरों में रेलवे टिकट उपलब्ध कराने जा रहा है। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।

राजधानी के प्रधान डाकघर की प्रमुख नीलम श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र सरकार की इस योजना के तहत देशभर के करीब डेढ़ लाख से अधिक डाकघरों को ऑन लाइन किया जाना है। डाकघरों में रेलवे टिकट बेचने की योजना के पहले चरण में राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के 27 डाकघरों को शामिल किया गया है। इनमें बहराइच, गोण्डा, सुल्तानपुर, कानपुर व बाराबंकी के डाकघर शामिल हैं। हफ्ते में 6 दिन यह सुविधा लोगों को मिलेगी।

उन्होंने बताया कि योजना के सफल होने पर इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। इसके अलावा डाकघरों से टिकट लेने पर सेवा शुल्क के रूप में लोगों को मामूली राशि चुकानी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि डाकघर के ऑन लाइन होने से स्पीड पोस्ट व रजिस्टर्ड डाक की वस्तुस्थिति पता करने में आसानी होगी। साथ ही डाकविभाग की कई बचत योजनाओं के बारे में लोग जानकारी ले सकेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+