अरुणाचल में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 16 हुई

गुवाहाटी, 15 जून (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश में रविवार को भूस्खलन में घायल हुए दो अन्य लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 16 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि राहतकर्मी भूस्खलन की वजह से ढहे मकानों के मलबे में दबे जीवित लोगों की तलाश कर रहे हैं।

पामुम्पारा जिले के जिलाधिकारी बिदुल पयेंग ने आईएएनएस को बताया कि शनिवार को भूस्खलन की वजह से घायल हुए 30 लोगों में दो की एक स्थानीय अस्पताल में मौत हो गई है जबकि घायलों में अब भी कुछ लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को राजधानी इटानगर के नजदीक पांच विभिन्न स्थानों पर हुई भूस्खलन की घटना में 14 लोगों की मौत हो गई थी और 30 घायल हो गए थे। इसके साथ-साथ राजधानी इटानगर का सड़क संपर्क देश के अन्य भागों से टूट गया था।

जिलाधिकारी ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के बावजूद राहतकर्मी बचाव कार्य में जुटे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+