गठिया के रोगी लोग सिगरेट छोड़ें, खाएं मछली
लंदन, 15 जून (आईएएनएस)। गठिया से ग्रस्त लोगों को सिगरेट पीना छोड़कर तनाव से दूर रहने का प्रयास करना चाहिए और उन्हें तैलीय मछली खाने पर जोर देना चाहिए।
पेरिस में 13 जून को गठिया पर आयोजित एक सम्मेलन में उक्त निष्कर्ष एक शोध अध्ययन के आधार पर सामने रखे गए। अध्ययन के अनुसार तैलीय मछली खाने से गठिया को रोकने में मदद मिलती है।
आंकड़ों के मुताबिक मनोवैज्ञानिक-सामाजिक तनाव और सिगरेट पीने से यह बीमारी खतरनाक स्तर तक पहुंचने लगती है।
स्वीडन के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए इस अध्ययन में कहा गया है कि पर्यावरण से संबंधित और सामाजिक कारणों से भी गठिया का कष्ट बढ़ जाता है।
शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन के लिए 1,899 रोगियों को चुना था। शोध के दौरान पाया गया कि तैलीय मछली खाने से किसी भी व्यक्ति में गठिया के को विकसित होने के खतरे में 20 से 30 फीसदी की कमी आ जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications