मनमोहन सिंह ने भारत को दूसरी आजादी दी है : सिब्बल

टोरंटो, 15 जून (आईएएनएस)। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश को दूसरी आजादी दिलवाई है।

टोरंटो, 15 जून (आईएएनएस)। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश को दूसरी आजादी दिलवाई है।

सिब्बल 'इंडो-कनाडा चैंबर आफ कामर्स' के 31वें वार्षिक बैठक में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सन 1947 में भारत को राजनीतिक आजादी मिली थी। लेकिन इस देश को दूसरी बार आजादी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वर्ष 1991 में दिलवाई जब वे वित्त मंत्री थे।

सिब्बल ने कहा कि यह मनमोहन सिंह की उदारवादी नीतियों का ही परिणाम है कि आज भारत खरबों डालर की अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है और इसका विदेशी मुद्रा भंडार 315 अरब डालर का आंकड़ा पार कर चुका है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कुशल नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था प्रति वर्ष 9 प्रतिशत की औसत दर से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की आर्थिक नीतियों का ही नतीजा है कि भारत में मध्यवर्ग बहुत तेजी से उभरा है जिसकी जनसंख्या कनाडा और अमेरिका की कुल जनसंख्या से कहीं अधिक हो गई है।

उन्होंने भारतीय मध्यवर्ग की तेज गति से हो रहे विस्तार को महत्वपूर्ण उपलब्धि करार दिया।

सिब्बल ने कनाडा में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से कहा कि वे भारत के उन लोगों की बेहतरी का प्रयास करें जो विकास की दौड़ में पीछे रह गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+