जापान में भूकंप : मृतकों की संख्या हुई 9
टोक्यो, 15 जून (आईएएनएस)। जापान के पूर्वोत्तर प्रांतों में शनिवार को आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। भूकंप प्रभावित इलाकों में लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार के बाद पूर्वोत्तर के इलाकों में 270 से अधिक भूकंप के झटके महसूस किए गए।
मियागी प्रांत में एक इमारत के मलबे से राहतकर्मियों ने तीन शवों को बरामद किया। शनिवार को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.2 मापी गई थी। जापानी रेडियो 'एनएचके' के अनुसार भूकंप के बाद भूस्लखन की घटनाएं तेज हो गई है।
जापान की स्वरक्षा बल और टोक्यो अग्निशमन विभाग के लगभग एक हजार कार्यकर्ता भूकंप प्रभावित इलाकों में राहत कार्य में जुटे हैं। गौरतलब है कि भूकंप से सबसे अधिक इवाते और मियागी प्रांत प्रभावित हुआ था।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार भूकंप में कम से कम 226 लोग घायल हुए और दस अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। भूकंप प्रभावित इलाकों में विद्युत आपूर्ति भी बाधित हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications