व्यापार की संभावनाएं तलाशने ब्रिटेन जाएगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन के साथ आर्थिक संबंधों को विस्तार देने और व्यापार की संभावनाएं तलाशने के उद्देश्य से 13 सदस्यों का एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल 19-20 जून को ब्रिटेन की यात्रा पर जाएगा।

इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष और आईसीआईसीआई के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के. वी. कामत करेंगे।

अपनी यात्रा के दौरान यह प्रतिनिधिमंडल ब्रिटेन में विनिर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में हो रही प्रगति का अध्ययन करेगा और उन परेशानियों को रेखांकित करेगा जिनका सामना दोनों देशों के निवेशक करते रहे हैं।

सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा, "ब्रिटेन और भारत एक दूसरे के लिए महत्वपूर्ण हैं। सीआईआई ब्रिटिश उद्योग जगत और वहां के सरकारी अधिकारियों के समक्ष दुनिया की बदलते आर्थिक परिदृश्य और मौजूदा अवसरों पर अपना दुष्टिकोण रखेगा।"

इस यात्रा के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य जलवायु परिवर्तन विषय पर आयोजित 11वें 'कैथम हाउस कांफ्रेंस' में भी हिस्सा लेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+