रिलायंस कम्यूनिकेशंस के साथ वार्ता जारी : एमटीएन
जोहांसबर्ग, 14 जून (आईएएनएस)। दूरसंचार क्षेत्र की सबसे बड़ी दक्षिण अफ्रीकी कंपनी एमटीएन ने कहा है कि रिलायंस कम्युनिकेशंस के साथ सौदे से संबंधित उसकी बातचीत अभी भी जारी हैं।
जोहांसबर्ग, 14 जून (आईएएनएस)। दूरसंचार क्षेत्र की सबसे बड़ी दक्षिण अफ्रीकी कंपनी एमटीएन ने कहा है कि रिलायंस कम्युनिकेशंस के साथ सौदे से संबंधित उसकी बातचीत अभी भी जारी हैं।
गौरतलब है कि शनिवार को एमटीएन की घोषणा से कुछ ही देर पहले रिलायंस कम्युनिकेशंस के अध्यक्ष अनिल अंबानी ने आरोप लगाया था कि उनके प्रतिस्पर्धी कुछ कारपोरेट घराने एमटीएन के साथ सौदे से संबंधित ताजा वार्ताओं को पटरी से उतारने की कोशिश कर रहे हैं।
एमटीएन के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "जैसी कि हमने पहले से ही प्रतिबद्धता जताई हुई है। दोनों कंपनियों के कार्यकारियों के बीच 45 दिनों तक चलने वाली वार्ताओं से संबंधित 26 मई को जारी विज्ञप्ति के कार्यक्रम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।"
ताजा विवाद तब सामने आया था जब अनिल अंबानी के बड़े भाई और रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने एमटीएन और रिलायंस कम्युनिकेशंस को पत्र लिखकर दावा किया था कि उनके पारिवारिक समझौते के मुताबिक रिलायंस कम्युनिकेशंस को खरीदने का पहला अधिकार उनके समूह की कंपनी को है।
लेकिन रिलायंस कम्युनिकेशंस ने मुकेश के इस दावे का खंडन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications