भारतीय वैज्ञानिकों को ईश्वर पर विश्वास

By Staff
Google Oneindia News

Scientist
नई दिल्ली, 14 जूनः भारतीय वैज्ञानिक पंथनिरपेक्ष सोच रखते हैं पर वे ईश्वर में अपनी आस्था के खिलाफ कभी नहीं जाते हैं। हाल में हुए एक सव्रेक्षण में पाया गया है कि बड़े वैज्ञानिक मिशन को शुरू करने के समय उनमें ईश्वरीय आशीर्वाद की कामना रहती है।

अमेरिका के ट्रिनिटी कॉलेज द्वारा भारतीय वैज्ञानिकों पर धार्मिक विचारों के असर को लेकर किए गए एक अध्ययन के निष्कर्ष में बताया गया है कि 49 फीसदी भारतीय वैज्ञानिक ईश्वरीय प्रार्थना को अनिवार्य मानते हैं।

इस अध्ययन के लिए करीब 1,100 भारतीय वैज्ञानिकों को चुना गया था। इसमें उन्हें पंथनिरपेक्ष बताया गया है। इन वैज्ञानिकों ने खुले तौर पर कहा है कि वे अधार्मिक नहीं हैं।

अध्ययन में कहा गया है कि 2005 में भारतीय वैज्ञानिक रॉकेट और सैटेलाइट के प्रक्षेपण के पहले भगवान वेंकटेश्वर से आशीर्वाद पाने के लिए तिरुपति गए थे।

अध्ययन में करीब 83 फीसदी वैज्ञानिकों ने पंथनिरपेक्षता को 'राज्य व सरकार से धर्म का अलगाव' बताया जबकि 93 फीसदी वैज्ञानिकों ने इसे 'विभिन्न धर्मो और पंथों की परस्पर सहिष्णुता' बताया।

जाने-माने वैज्ञानिक वाई. एस. राजन ने बताया कि भारतीयों के स्वभाव में ही ईश्वर के प्रति विश्वास बसा हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X