गोरखालैंड की मांग को प्रणब ने किया खारिज
कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में अलग गोरखालैंड राज्य की मांग को विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने अस्वीकार कर दिया है। गोरखालैंड की मांग को लेकर गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) ने आंदोलन तेज कर रखा है।
यहां आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं से चर्चा करते हुए प्रणब ने कहा, "हम अलग गोरखलैंड राज्य की मांग का समर्थन नहीं करते। अलग राज्य की किसी भी मांग का हम विरोध करते हैं।"
मुखर्जी से जब यह पूछा गया कि क्या सरकार इस संबंध में जीजेएम के साथ वार्ता करेगी तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के लिए जीजेएम से वार्ता के सारे रास्ते खुले हैं।
उल्लेखनीय है कि जीजेएम ने शुक्रवार को इस मुद्दे पर केंद्र व राज्य सरकार के साथ मिलकर त्रिस्तरीय वार्ता की मांग की थी।
जीजेएम ने अपने अध्यक्ष बिमल गुरूंग के नेतृत्व में अलग गोरखालैंड राज्य की मांग को लेकर पूरे पहाड़ी क्षेत्र में आंदोलन तेज कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications