मुशर्रफ को फांसी संभव: नवाज

Nawaz Sharif
इस्लामाबाद, 14 जून: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और देश की गठबंधन सरकार के मुख्य सहयोगी नवाज शरीफ ने शनिवार को कहा है कि देश में पिछले वर्ष आपातकाल लागू करने और 60 से अधिक न्यायाधीशों को बर्खास्त किए जाने के मामले में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को फांसी पर लटकाया जा सकता है।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता शरीफ ने यह बात इस्लामाबाद में शनिवार को एक सभा को संबोधित करते हुए कही। यह सभा देशभर के वकीलों द्वारा आपातकाल के दौरान बर्खास्त किए गए न्यायाधीशों की बहाली को लेकर निकाले गए 'लांग मार्च' के समापन पर आयोजित की गई थी।

सभा में लगभग 40 हजार लोगों को संबोधित करते हुए शरीफ ने मुशर्रफ पर निशाना साधा और कहा, "हमने आपसे कहा था कि 18 फरवरी को हुए चुनाव के नतीजों का सम्मान करते हुए आप पद छोड़ दें, लेकिन आपने ऐसा नहीं किया।"

शरीफ जब ये बातें कह रहे थे तो उस समय हजारों की भीड़ में से "मुशर्रफ को फांसी दो" की आवाजें आ रही थीं। शरीफ ने कहा, "अब लोगों ने आपके लिए (मुशर्रफ) नया फैसला दिया है, वे आपको जिम्मेदार ठहराना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा, "जनता आपको (मुशर्रफ) ऐसे ही नहीं छोड़ देगी। वह आपको सजा सुनाना चाहती है।" गौरतलब है कि मुशर्रफ ने ही वर्ष 1999 में शरीफ की सरकार का तख्तापलट कर उन्हें देश निकाला दे दिया था।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार देश के राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि वकीलों के इस 'लांग मार्च' के बाद न्यायाधीशों की बहाली को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+