पटना में संयुक्त सचिव फ्लैट में मृत पाए गए

पटना, 14 जून (आईएएनएस)। कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव 58 वर्षीय परमानंद पासवान शुक्रवार की देर रात अपने फ्लैट में मृत पाए गए। गर्दनीबाग थनान्तर्गत झुनझुनमहल के पास के एक फ्लैट में रात को शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौत के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।

इधर, थानाध्यक्ष शिवाजी प्रसाद ने पासवान की मौत की पुष्टि करते हुए आज बताया कि उनके शरीर में किसी प्रकार के जख्म के निशान नहीं हैं। देर रात सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन प्रारंभ कर दी। प्रसाद के मुताबिक पिछले दो दिनों से उनका फ्लैट बंद था। शुक्रवार की रात जब आसपास के लोगों को बदबू का एहसास हुआ तो फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब फ्लैट का दरवाजा तोड़ अंदर गई तो बेड पर पासवान का शव पाया। बताया जाता है कि पासवान पिछले डेढ़ वर्ष से इस फ्लैट में अकेले रहते थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+