हरियाणा में गेहूं का रिकार्ड उत्पादन
चंडीगढ़, 14 जून (आईएएनएस)। हरियाणा में इस वर्ष गेहूं का रिकार्ड उत्पादन हुआ है। कृषि विभाग के प्रवक्ता के अनुसार राज्य में इस वर्ष कुल 1.02 अरब टन गेहूं का उत्पादन हुआ।
कें द्र और राज्य एजेंसियों द्वारा प्रदेश में अभी तक कुल 50 लाख गेहूं की खरीद की गई है। पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान 33.5 लाख टन गेहूं की खरीद की गई थी।
प्रवक्ता के मुताबिक राज्य के किसानों द्वारा उपयोग में लाई गई नई कृषि तकनीक के चलते उत्पादन में रिकार्ड बढ़ोतरी हुई। आंकड़ों में बताया गया है कि इस वर्ष प्रदेश में कुल 24.7 लाख हेक्टेयर क्षेत्रों में गेहूं की बुआई की गई थी जबकि पिछले वर्ष राज्य में कुल 23.7 लाख हेक्टेयर क्षेत्रों में गेहूं की बुआई की गई थी।
अधिकारी ने कहा कि सरकारी एजेंसियों द्वारा इस वर्ष की गई गेहूं की खरीद पिछले वर्ष की गई कुल खरीद की तुलना में 50 फीसदी ज्यादा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications