अमेरिकी विवि को भारतीय द्वारा दान

मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले औषधि उद्योगपति जॉन पी. कपूर ने बुफेलो स्थित 'स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयार्क' को ये राशि दान में दी है। कपूर इस विश्वविद्यालय के छात्र रह चुके हैं।
वर्ष 1960 में इसी विश्वविद्यालय ने कपूर को 'स्नातक फेलोशिप' प्रदान की थी। उस समय कपूर के पास आगे की पढ़ाई के लिए पैसे नहीं थे। कपूर द्वारा दान में दी गई राशि से विश्वविद्यालय परिसर में औषधि विद्यालय की स्थापना की जाएगी और साथ ही छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
कपूर ने आईएएनएस से कहा, "इस विश्वविद्यालय ने मुझे काफी कुछ दिया है। आज मैं किसी की भी सहायता करने में सक्षम हूं और मैं सबसे पहले इस विश्वविद्यालय में योगदान दूंगा।"
कपूर ने इस विश्वविद्यालय से वर्ष 1972 में चिकित्सा रसायन शास्त्र विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। जिसके बाद वे औषधि उद्योग में कूद पड़े।
काफी कम समय में एक सफल उद्योगपति का दर्जा प्राप्त करने वाले कपूर अपने जीवन में इस विश्वविद्यालय के योगदान कभी नहीं भूलते हैं। कपूर ने वर्ष 2000 में भी इस विश्वविद्यालय को 50 लाख डॉलर की राशि दान में दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications