पीएमसीएच के जूनियर डाक्टर काम पर लौटे
पटना, 14 जून (आईएएनएस)। पटना मेडिकल कालेज व अस्पताल (पीएमसीएच) के जूनियर डाक्टर काम पर लौट आए हैं। चार जून को शिशु विभाग में डाक्टरों के साथ हुई मारपीट के बाद वे हड़ताल पर चले गए थे।
पीएमसीएच के अधीक्षक ओ़ पी़ चौधरी ने भी जूनियर डाक्टरों के काम पर लौटने की पुष्टि की है। इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री नंद किशोर यादव ने गत गुरुवार को डाक्टरों से काम पर लौटने को कहा था। मंत्री ने जूनियर डाक्टरों को आश्वस्त किया था कि हालात सामान्य होने पर सरकार उनकी मांगों पर विचार करेगी।
उल्लेखनीय है कि चार जून को मारपीट की घटना के दूसरे दिन मरीजों एवं उनके परिजनों की पिटाई करने की तस्वीर लेने से नाराज जूनियर डाक्टरों ने मीडियाकर्मियों को पीटा था। इसके बाद सरकार ने 10 जूनियर डाक्टरों और एक एक्स-रे तकनीशियन के खिलाफ कार्रवाई की और आरोपित लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश दिया। दबाव बनाने के लिए पीएमसीएच के जूनियर डाक्टर हड़ताल पर चले गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications